प्रहरी संवाददाता/बोकारो। मजदूर नेता एवं गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय के पिता स्वर्गीय कृष्ण मुरारी पांडेय की 87वीं जयंती समारोह 8 नवंबर को में मनायी जायेगी। उक्त जानकारी पूर्व सांसद के निजी सचिव मृत्युंजय पांडेय ने 6 नवंबर को दी।
उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को गिरिडीह के पूर्व सांसद के बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में पूर्वाहन 11 बजे से जयंती समारोह मनायी जायगी। बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य जनों की उपस्थिति की संभावना है। इसके लिए वृहद पैमाने पर तैयारी की जा रही है।
![]()













Leave a Reply