Advertisement

समाहरणालय सभागार में हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में 19 मई को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे रहिवासियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं।

कार्यक्रम के दौरान आमजनों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं मांगों को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

मौके पर पहुंचे दिव्यांगजनों की समस्याओं को भी विशेष रूप से सुना गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीएसआर मद से बैट्री चालित वाहन उपलब्ध कराने हेतु जिले के जरूरतमंद दिव्यांगजनों की सूची तैयार की जाए, ताकि उन्हें जल्द सहायता उपलब्ध कराई जा सके। आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *