Advertisement

ट्रांसफार्मर जलने से पेटरवार एवं कसमार प्रखंड में जलापूर्ति ठप्प

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पतकी पंचायत भोलगढ़ा पानी प्लांट के पास पांच सौ केवीए ट्रांसफार्मर पिछले चार पूर्व जल गया।

बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पेटरवार प्रखंड एवं कसमार प्रखंड की पानी आपूर्ति पूर्णतः ठप हो गई। कहा गया कि बागजोबरा स्थित इंटेकवेल से लगभग 39 गांवों को हर घर नल जल योजना के तहत पानी आपूर्ति की जाती है। इस भीषण गर्मी में पानी आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण पानी को लेकर परेशान हो रहे है। रहिवासी सुबह होते ही पानी की जुगाड़ में लग जाते है।

बागजोबरा इंटेक वेल के ऑपरेटर राजेंद्र रजवार ने 11 मई को बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ को दे दी गई है। बावजूद इसके अबतक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है, जिसके कारण उपरोक्त दोनों प्रखंडो के 39 गांवो में जलापूर्ति ठप्प है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *