रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दक्षिण पूर्व रेलवे (साउथ ईस्टर्न रेलवे) के आद्रा रेल मंडल में बीते 15 मई को टीबी उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत वॉकाथॉन एवं वैज्ञानिक सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक खगेन्द्र नाथ घोष, अमित कंचन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संतोष कुजूर समेत कई अधिकारी और रेल कर्मचारी मौजूद रहे।
डॉ संतोष कुजूर और मेडिकल टीम के नेतृत्व में निकाली गई वॉकाथॉन रेलवे ऑफिसर्स क्लब से शुरू होकर मंडलीय रेल अस्पताल तक पहुंची। प्रतिभागियों ने टीबी उन्मूलन, समय पर जांच, उपचार और स्वच्छता को लेकर आमजनों को जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था।
इसके बाद आयोजित वैज्ञानिक सत्र में विशेषज्ञों ने टीबी के लक्षण, बचाव और इलाज की जानकारी दी। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर डेंगू से बचाव, जल-जमाव की सफाई और मच्छर नियंत्रण को लेकर भी जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम में किशोरों के पोषण पर भी विशेष प्रस्तुति दी गई।
![]()













Leave a Reply