लगातार जारी है वाहन चोरी की घटना
प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की घटना से रहिवासी सकते में हैं। इसे लेकर रहिवासियों में शासन के प्रति रोष देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चेडरा करोज मोड निवासी परमेश्वर प्रसाद उम्र 34 वर्ष पिता मनी साव के चार पहिया बोलेरो वाहन जेडएलएक्स क्रमांक-JH02AW/2254, इंजन नंबर-डब्ल्यूजेजे6एच71979, चेचिस नंबर-एमए1एक्सके2डब्ल्यूजेएक्सजे5एच44 119, चंद्रशेखर कुमार पांडेय, पिता बैजनाथ पांडेय ग्राम रमुआ मनसा मंदिर निवासी चालक के घर के पास गाड़ी खड़ी थी।
वह प्रतिदिन वाहन को अपने घर के पास बाहर में खड़ा करता था। प्रतिदिन की भांति बीते 22 दिसंबर की संध्या में 6:30 बजे चंद्रशेखर कुमार पांडेय ने घर के बाहर खड़ा किया था। देर रात चोर वाहन चोरी कर भाग निकले। बोलेरो परमेश्वर प्रसाद के नाम से पंजीकृत है।
अनुमान लगा जा रहा है कि 22-23 दिसंबर की रात्रि 2 बजे रात के आस-पास चोरों ने घटना को अंजाम दिया। दूसरे दिन 23 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे पाया कि उक्त स्थान पर गाड़ी नहीं था। उसके बाद बहुत खोजबीन करने के बाद जब बोलेरो नहीं मिला तो वाहन चोरी का आवेदन थाने में दे दी गई।
इसके दो साल पूर्व भी बोलेरो पिकअप चोरों ने चोरी कर रफूचक्कर हो गए थे, जिसका सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है। क्षेत्र में बढ़ रहे चोरी की घटनाओं से रहिवासियों तथा कारोबारियों में भय एवं रोष देखा जा रहा है।
![]()












Leave a Reply