प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार सीएचसी द्वारा 6 नवंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के गाभरमोचरो टोला स्थित आंगनवाड़ी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के 18 छोटे बच्चों को टीकाकरण किया गया।
यहां पर गाभरमोचरो एवं सलगाकोचा टोला के बच्चों को लाया गया था। इसके साथ ही आठ गर्भवती महिलाओं की भी स्वास्थ्य जांच लैब तकनीकी से की गई।
यहां एएनएम प्रतिभा कुमारी (ANM Pratibha Kumari) सक्रिय थी, जबकि इनका सहयोग सहिया किरण देवी व आंगनवाड़ी सेविकाओं ने किया। शिविर में लॉकडाउन के निर्देश का पालन किया गया।
![]()












Leave a Reply