रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की है।
बीएस सिटी थाना में 19 मई को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि सिटी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी नाथु सिंह मीणा के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद मोटरसाइकिलों में एक रॉयल एनफील्ड बुलेट, एक बजाज पल्सर एनएस, एक बजाज पल्सर, एक हीरो ग्लैमर तथा एक हीरो पैशन प्रो शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में गेमन कॉलोनी बीएस सिटी रहिवासी विनोद कुमार सिंह के 24 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार तथा जरिडीह थाना क्षेत्र के तिरो रहिवासी अजय रवानी का 19 वर्षीय पुत्र अर्पित कुमार शामिल है।
सीटी डीएसपी ने प्रेस वार्ता में कहा कि इस मामले में बीएस सिटी थाना में कांड क्रमांक-99/26, 100/26 एवं 102/26 दर्ज किया गया है। कहा कि छापेमारी दल में बीएस सीटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास समेत कई पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल थे। कहा गया कि आगे भी वाहन चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
![]()













Leave a Reply