ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। मई महीने के प्रथम सप्ताह में कई दिनों से हो रहे लगातार वारिश के वजह से बोकारो जिला के हद में तेनुघाट डैम के दो रेडियल गेट को 13 मई को खोला गया। जिसमें लगभग चार हजार क्यूसेक पानी का बहाव हो रहा है। इससे दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
बांध प्रमंडल तेनुघाट के सहायक अभियंता मंगल देव सिंह ने बताया कि डैम में पानी अभी अंडर कंट्रोल है। कहा कि बारिश को देखते हुए ऐतिहातन तौर पर फाटक खोला गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में डैम में 852 फिट पानी स्टोरेज है। जबकि, 852 फिट पानी स्टोरेज कर के रखा जाता है। कहा कि डैम का जमीन लेवल से 882 फिट पानी स्टोरेज की क्षमता है, परन्तु जमीन अधिग्रहण नहीं होने के कारण 882 फिट को रोक कर नहीं रखा जा सकता है।
चुकी नदी के आस पास से सटे कई गांव एवं खेत खरिहान पानी से प्रभावित होने लगता है। इस कारण डैम के किनारे रहने वाले सभी पंचायत के ग्रामीणों से अपील किया गया है कि नदी के आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखने की अपील की गयी है। नदी के पानी के बहाव से क्षेत्र में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हो इसके लिए अपील की गई है कि दूरी बनाए रखें।
![]()













Leave a Reply