Advertisement

भामाशाह मनोरंजन साव की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। कोविड काल में 8 मई वर्ष 2021 को समाजसेवी एवं तैलिक समाज के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय मनोरंजन साव के निधन को याद करते हुए 8 मई को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरा बोकारो तैलिक कल्याण समिति परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध जनों ने कहा कि स्वर्गीय मनोरंजन साव ने समाजहित में अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने समाज के लिए जमीन दान देकर भामाशाह धर्मशाला के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके इस योगदान को समाज कभी नहीं भुला सकता। श्रद्धांजलि सभा में जब तक सूरज चाँद रहेगा, मनोरंजन का नाम रहेगा तथा बोकारो के भामाशाह अमर रहें जैसे नारों से धर्मशाला परिसर गूंज उठा।

पूर्व महासचिव गोपाल कुमार नायक एवं संरक्षक सहदेव साव ने कहा कि स्वर्गीय मनोरंजन साव का जीवन समाजसेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक था। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर दिवंगत की धर्मपत्नी देवंती देवी, पुत्री सुलेखा देवी, भतीजा बासुदेव साव, जीजा द्वारिका साव सहित तैलिक समाज के कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तैलिक समाज के बोकारो जिलाध्यक्ष बिनेश कुमार नायक, महासचिव किशुन नायक, जिला कोषाध्यक्ष ज्योति प्रकाश नायक, जिला उपाध्यक्ष ज्योति लाल महतो, जिला सचिव खगेन्द्र साव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष कपिल नायक, बिदेशी महतो, अवध नायक, सुजीत साव समेत दर्जनों समाजसेवी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *