Advertisement

जनगणना 2027 को लेकर कसमार प्रखंड कार्यालय में प्रगणकों का प्रशिक्षण संपन्न

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड कार्यालय में मकानों के सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य से संबंधित प्रगणकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दूसरे दिन 8 मई को प्रगणकों को घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने, मकानों का सही सूचीकरण करने तथा निर्धारित प्रपत्रों में त्रुटिरहित जानकारी दर्ज करने की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक एवं विकासात्मक योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार होती है। इसलिए सभी प्रगणकों को पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता एवं सावधानी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण में डिजिटल प्रक्रिया, आंकड़ों के संकलन की विधि तथा क्षेत्र भ्रमण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रगणकों ने भी प्रशिक्षण से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मियों ने जनगणना कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया। मौके पर बिगन महली ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। सही आंकड़े मिलने से सरकार को योजनाएं बनाने एवं जरूरतमंद लाभुको तक लाभ पहुंचाने में सहायता मिलती है। उन्होंने सभी प्रगणकों से पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपील की। वहीं मनोज कुमार ने कहा कि मकानों के सूचीकरण एवं गणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्रगणकों को सभी आवश्यक जानकारियां दी जा रही है, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *