Advertisement

राशन दुकान में चोरी की घटना का उद्भेदन, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल रेलवे गेट कॉलोनी में रामलखन नामक राशन दुकान में छत का एलबेस्टर सीट तोड़ कर चोरी की घटना का उद्भेदन बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार चोरी की घटना में संलिप्त रेलवे गेट कॉलोनी रहिवासी 30 वर्षीय युवक ठुल्लु भुईया उर्फ राजा भुईया को गिरफ्तार कर 17 मई को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित उपकारा (जेल) भेज दिया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी के दो हजार रुपए नगदी सहित अन्य समान भी जप्त करने में सफलता पाई है।

बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव ने बताया कि बीते 14 मई की रात्री में अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का ऐस्वेस्टस तोड़कर दुकान में प्रवेश कर नगद पैसा सहित कुछ सामानो की चोरी किया गया था। पीड़ित दुकानदार नितिश कुमार द्वारा बोकारो थर्मल थाना को लिखित शिकायत आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या-37/26 के तहत मामला दर्ज कर त्वरित छापामारी करते हुए घटना में संलिप्त ठुल्लु भुईया उर्फ राजा भुईया को रेलवे गेट कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके अलावे घटना में शामिल अन्य अभियुक्त के विरुद्ध छापामारी जारी है। इस अभियान में बोकारो थर्मल थाना पुलिस निरिक्षक सह थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णा उराँव, पुअनि भागीरथ महतो सहित सशस्त्र बल रिजर्व गार्ड बोकारो थर्मल थाना शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *