Advertisement

अस्पताल इलाजरत पत्नि को लाने जा रहे पति को ट्रक ने कुचला, हुई मौत

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह जीटी रोड परसा टांड के पास 6 नवंबर के दोपहर तेज रफ्तार ट्रक (Truck) ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दिया,आदि।

जिससे स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतक की पहचान सरिया थाना क्षेत्र के बाघा मोड़ काला रोड निवासी मंगर पंडित के 4O वर्षीय पुत्र लक्ष्मी पंडित के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक युवक अपनी इलाजरत पत्नी अनीता देवी को मीना जेनरल अस्पताल से लाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक संख्या-HR47C/2500 ने जीटी रोड परसाटांड के पास अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इधर घटना के बाद आक्रोशित रहिवासियों ने कुछ देर के लिए जीटी रोड को जाम कर दिया। हालांकि बगोदर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को पुनः सुचारू रूप से चालू कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई।

इधर घटना के बाद बीमार पत्नि व बेटी घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क पर दहाड़ मारकर रोने लगी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह, स्थानीय मुखिया टेकलाल चौधरी, जितेन्द्र सिंह आदि घटनास्थल पर पहुंचे ओर घटना के प्रति दुःख जताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *