रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा 9 मई को चिन्मया विद्यालय बोकारो में आयोजित प्रतिभा पोषण अवार्ड कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित के किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त झा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करती है, बल्कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित भी करती है।

उपायुक्त ने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, अनुशासन का पालन करने तथा देश की संस्कृति और इतिहास को गहराई से समझने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम भी है। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply