अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार सरकार में नगर विकास एवं आवास मंत्री बनाए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतीश मिश्रा को सारण के वरिष्ठ भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिह्न भेंट किया और प्रसाद खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि सिंह ने मंत्री मिश्रा के बिहार की राजधानी पटना आवास पर भेंट कर उन्हें बधाई देने के बाद 10 मई को कहा कि नीतीश मिश्रा के कार्यों की चर्चा पूरे बिहार में होती है। वे संगठन से गहराई से जुड़े हैं और अब तक पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उन्होंने उसे बखूबी निभाया है। चाहे पर्यटन विभाग हो या अन्य कोई विभाग, उनकी कार्यशैली से जनता हमेशा संतुष्ट रही है। इसी का परिणाम है कि इस बार भी उन्हें मंत्रिमंडल में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस अवसर पर सोनपुर मंडल अध्यक्ष मोनू कुमार सिंह, सुमंत बाबा सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे। सभी ने नीतीश मिश्रा के मंत्री पद की शपथ लेने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
![]()













Leave a Reply