राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद मैदान बोकारो थर्मल में 17 मई को समर कैंप का शुभारंभ किया गया। शुरुआत क्षेत्र के समाजसेवी ए हुसैन, कुलदीप प्रजापति, सीमा महतो आदि ने परिचय प्राप्त कर एवं सिटी बजा कर किया।
जानकारी के अनुसार समर कैंप में पहले ही दिन लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया। इस समर कैंप में एथलेटिक्स/ कबड्डी/ खो खो/ फुटबॉल/क्रिकेट/ चित्रकला/ स्विमिंग आदि खेलो का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
समर कैंप के मुख्य कोच शिबू प्रजापति ने कहा कि वर्ष 2011 से अभी तक लगातार इस समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ताकि, गर्मी छुट्टी के दौरान बच्चे कुछ अलग सिख सके। कहा कि स्थानीय गणमान्य जनों के सहयोग के कारण ही कैंप करवाई जाती है।
इस अवसर पर के.पी. सिंह, मुकेश सिंह, शशि रंजन कुमार,
राजू प्रजापति, रामकुमार यादव, दिलीप कुमार, चंद्रदेव प्रजापति, शीतल कुमारी, सिमरन कुमारी, निशु कुमारी, करण कुमार, डिंपल कुमारी, ममता कुमारी सहित कई अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply