Advertisement

एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया सफलता का परचम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल बोकारो के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बारहवीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

जानकारी के अनुसार विद्यालय के कला संकाय में अंशिका सिंघानिया 98 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर रहीं। काजल ओझा ने 96.4, समृद्धि ने 96, साहिल कुमार व तुलिका शर्मा ने 94.2 तथा रिया कुमारी ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में कृतिका रिटोलिया ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किया। जेनील सांघवी ने 95.2, आशीष सिंह ने 95, अथर्व झा ने 94, सृष्टि सिंह ने 93 एवं रोहित कुमार ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

वहीं विज्ञान संकाय में कृष्णा कुमारी शर्मा ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। अनुष्का कुमारी ने 92.4, आलिया अंसार ने 91.4, रौनक कुमार ने 91, अनन्या सिंह ने 90.6 तथा वीएस सेलहोसीन ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। प्राचार्य फादर डॉ जोशी वर्गीस ने कहा कि शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन व विद्यार्थियों की मेहनत से यह सफलता मिली है। उप प्राचार्या राखी बनर्जी, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी, शैक्षणिक निदेशक जार्ज जोसफ सहित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *