Advertisement

राज्य स्तरीय अधिकारी व् विशेषज्ञों ने चंद्रा सीएलएफ पेपर यूनिट का किया निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड की राजधानी रांची से ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की राज्य स्तरीय टीम ने 9 मई को बोकारो जिला मुख्यालय समाहरणालय में जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान टीम ने बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी प्रखंड स्थित चंद्रा क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) के अंतर्गत संचालित पेपर यूनिट के निरीक्षण से संबंधित जानकारी साझा की। बताया जाता है कि अधिकारियों ने यूनिट की कार्यप्रणाली, उत्पादों की गुणवत्ता तथा महिला समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए मार्केटिंग लिंकज को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उल्लेखनीय हो कि, चंद्रा सीएलएफ के अंतर्गत संचालित पेपर यूनिट श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरबन मिशन के तहत समर्थित है। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव अमरेश कुमार, आईएएफ (ग्रामीण विकास विभाग) विनोद कुमार पांडेय तथा ईवाई परियोजना परामर्शदाता जयेश सिन्हा उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने यूनिट से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान उत्पादों की गुणवत्ता, बाजार विस्तार, पैकेजिंग एवं व्यवसाय विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में समन्वित प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान जिला मिशन प्रबंधन इकाई से जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला प्रबंधक-वित्तीय समावेशन, जिला प्रबंधक-उद्यम प्रोत्साहन तथा प्रखंड मिशन प्रबंधन इकाई चंदनकियारी से प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड लेखा पदाधिकारी, सामुदायिक समन्वयक एवं सीएलएफ सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *