प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर में 16 मई को चुने गए बाल संसद सदस्यों ने अपने कर्तव्यों के प्रति तटस्थ व निष्ठावान बनने की शपथ ली।
विद्यालय के प्रधानाचार्य युगल किशोर महतो ने बताया कि एक दिन पूर्व बीते 15 मई को छात्र-छात्राओं ने बक्से में गुप्त मत डालकर आठ प्रभाग के सदस्यों को चुना। शपथ लेने वालों में प्रधानमंत्री बतौर प्रीति मिश्रा, उप-पीएम पीयूष मिश्रा, अध्यक्ष किंग महतो, उपाध्यक्ष मनीष पाल, वंदना के लिए कृतिका कुमारी, आकृति कुमारी, खोया-पाया में कृतिका व मान्यता, चिकित्सा के मद में मनीषा व विद्या कुमारी, बागवानी की देखरेख में समीर कुमार, जिया कुमारी आदि ने शपथ ली।
मौके पर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, सचिव सचिन कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बाल संसद के चयनित सदस्यों को अपनी जिम्मेवारी को भलीभांति ईमानदारी पूर्वक निभाने की सलाह दी। वरीय आचार्य सजल कुमार मैती, बंधन मरांडी, इम्तियाज अंसारी, कुसुमलता जायसवाल, तिलोचना, शीला, संगीता, रानी, विद्या आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply