Advertisement

एसडीपीओ ने की थाना प्रभारियों व इंस्पेक्टरो के साथ क्राइम मीटिंग

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने अपने कार्यालय में सभी थाना प्रभारियों और इंस्पेक्टरों के साथ क्राइम मीटिंग की।

बैठक के दौरान पिछले माह की आपराधिक घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर एसडीपीओ बशिष्ट नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के आलोक में सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट गाइडलाइन दी गई है।

उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता महिला सुरक्षा, लापता की तलाश और आम जनता के साथ पुलिस के व्यवहार को बेहतर बनाना है। कहा कि थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे गांवों में जाकर आमजनों से सीधा संपर्क स्थापित करें और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें।क्षेत्र में बढ़ती चैन छीनतई की घटनाओं पर एसडीपीओ ने भरोसा दिलाया कि पुलिस अपराधियों के काफी करीब है। कहा कि हाल ही में गोमिया और आईईएल थाना क्षेत्रों में हुई इस प्रकार की घटनाओं के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम संदिग्धों को ट्रैक कर रही है।​ वहीं, बंद घरों में होने वाली चोरी की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि तेनुघाट और बीटीपीएस थाना क्षेत्र में कुछ मामले लंबित हैं, जिनका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में संलिप्त कुछ गिरोहों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है।

बैठक में लंबित कांडों के निष्पादन पर भी चर्चा की गयी। मौके पर डीएसपी (प्रतीक्षारत) सह बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह, गोमिया पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार, बीटीपीएस थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक पिंकू कुमार यादव, जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह, बेरमो पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, चंद्रपुरा थाना प्रभारी विक्रम कुमार, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, दुग्धा थाना प्रभारी मनीष कुमार, बोकारो-झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, रहावन ओपी प्रभारी पिंटू कुमार महथा, ललपनिया ओपी प्रभारी जय प्रकाश इक्का, जरीडीह थाना प्रभारी बिपिनचंद महतो, कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी नितीश कुमार, महिला थाना बेरमो से मनोज कुमार, आईएल थाना प्रभारी श्यामल मंडल सहित महुआटांड़ थाना प्रभारी, कथारा ओपी प्रभारी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *