Advertisement

छात्रों का मानसिक तनाव कम करना व् गुणवत्ता में सुधार शिक्षकों का नैतिक दायित्व-डॉ खान

डीएवी कथारा में त्रि-दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का विधिवत समापन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में आयोजित झारखंड जोन-आई शिक्षक-शिक्षिका त्रि-दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन 17 मई को हो गया। इन तीन दिनों में जोन के सात विद्यालयों के शिक्षकों का सामान्य एवं विषय आधारित 15 घंटे का प्रशिक्षण विधिवत संपन्न हो गया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीएवी कथारा के प्राचार्य सह-झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी.एन.खान उपस्थित थे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में डीएवी स्वांग के प्राचार्य अनुज मिश्रा, डीएवी भंडारीदह के प्राचार्य रितेश कुमार सिंह, डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा, डीएवी इस्पात सेक्टर टू सी बोकारो की प्राचार्या अनुराधा सिंह, डीएवी ललपनिया के प्राचार्य तन्मय बनर्जी, डीएवी दुग्दा के प्राचार्य प्रसेनजीत कुमार पॉल, डीएवी भवनाथपुर के प्राचार्य आकाश सिन्हा तथा डीएवी सिमडेगा के प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा शामिल थे।

त्रि-दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिवस सामान्य विषय सत्र में डीएवी स्वांग के प्राचार्य अनुज मिश्रा ने तनाव प्रबंधन, डीएवी सिमडेगा के प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा ने कला समेकित शिक्षा एवं डीएवी इस्पात की प्राचार्या अनुराधा सिंह ने किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम विषय पर सत्र लिया।

मुख्य अतिथि डीएवी कथारा के प्राचार्य सह -झारखंड जोन -आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी. एन. खान ने कहा कि विद्यार्थियों का तनाव दूर करना शिक्षकों का सबसे बड़ा नैतिक कर्तव्य है। कहा कि जब तक विद्यार्थी तनाव मुक्त नहीं रहेंगे वे शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाएंगे। इस सत्र से सभी शिक्षक शिक्षिकाएं लाभान्वित हुए। इस तनाव प्रबंधन पर सफलता प्राप्त कर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की नींव रखी जा सकती है।

समापन समारोह में सभी विद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किया। जोन- आई के सातों विद्यालयों के संगीत शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया विदाई गीत इक दिन बिक जाएगा माटी के मोल ने सभी के मन को छू गया। सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षक का व्यक्तित्व और उनकी सीख विद्यार्थियों की सफलता के रूप में अजर अमर रहेगी। इसे कोई नहीं मिटा सकता।

समापन समारोह का मंच संचालन जितेंद्र दुबे, बबलू दसौंधी एवं मधुमल्लिका उपाध्याय तथा धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका आराधना ने किया। शांति पाठ के साथ समारोह का समापन किया गया। जानकारी देते हुए डीएवी कथारा के शिक्षक बी. के. दसौंधी ने बताया कि इस अवसर पर जोन आई के सातों विद्यालयों के शिक्षकों ने उपस्थित अतिथियों के साथ संयुक्त फोटोग्राफी के बाद अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।

कहा कि समस्त आयोजन को सफल बनाने में नागेंद्र प्रसाद, पंकज कुमार, डॉ आर एस मिश्रा, डॉ तेजोमित्र पाठक, असित कुमार गोस्वामी, रितेश कुमार, राकेश रंजन, वीणा कुमारी, खुशबू कुमारी, सुमन कुमारी, अर्शिया, ममता पात्रा, सुरभि दुबे, मानसी सिन्हा, ओशिन, दीपक कुमार, जयप्रकाश गिरि, विकास कुमार, लाल बाबू प्रसाद यादव, चंचल मन्ना, सुमन कुमार, शुभम कुमार, विजय वर्मा, जियालाल साव सहित विद्यालयकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *