एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार के आरडीपीएस स्कूल का सीबीएसई द्वारा जारी कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। छात्रों ने बेहतर परिणाम लाकर संस्थान का नाम रोशन किया है।
जानकारी के अनुसार आरडीपीएस विद्यालय का कुल परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा, जहाँ विज्ञान और वाणिज्य दोनों ही संकायों में छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त किए हैं।आरडीपीएस के निदेशक रंजीत भारती ने 14 मई को बताया कि विज्ञान संकाय में छात्र अमानुद्दीन ने सर्वाधिक अंक लाकर विद्यालय टॉपर रहा है। कहा कि मो. अमानुद्दीन अंसारी ने 83.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। इनके साथ ही अन्य मेधावी छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जिसमें आदित्य प्रकाश 83 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान। ध्रुव प्रसाद ने 82.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पाया है। वहीं साक्षी प्रिया ने 81.2 प्रतिशत और आयुष राज सिंह ने भी 77 प्रतिशत अंक के साथ बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
निदेशक ने कहा कि वाणिज्य संकाय में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। विद्यालय की छात्रा कस्तूरी कुमारी ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ संकाय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं अंकिता कुमारी 79 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान तथा सबा अंजुम 76 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
छात्रों के इस शानदार सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या गीता भारती ने खुशी जाहिर करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग से ही यह परिणाम संभव हो पाया है। अभिभावकों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।
![]()













Leave a Reply