पूर्व एसडीपीओ बीएन सिंह ने सौंपा नए एसडीपीओ को पदभार
ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में नए एसडीपीओ के रुप में रविंद्र कुमार सिंह ने 21 मई की संध्या पदभार ग्रहण किया। उन्हें पूर्व एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह से पदभार सौंपा।
बताया जाता है कि पदभार के पूर्व उपरोक्त दोनों पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गुलदस्ता देकर स्वागत किया तथा कागजी प्रक्रिया पूरी की। यहां नए एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस जनता का बेहतर सबंध स्थापित हो, क़ानून व्यवस्था सदृढ हो। उन्होंने कहा की अपराध पर अंकुश लगाते हुए क्षेत्र में शांति माहौल हो यह प्राथमिकता होंगी।
ज्ञात हो कि वर्ष 1994 बैच के झारखंड पुलिस सेवा के पदाधिकारी है रविंद्र कुमार सिंह है। उन्होंने झारखंड के अनेक जिला के साथ बोकारो जिला के माराफारी, बोकारो थर्मल व बेरमो थाना में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित रह चुके है।
उनके एसडीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण के समय जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह, गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो, महुवाटांड थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply