Advertisement

रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित

मेधावी छात्रों को भी मिला सम्मान, विद्यार्थियों का बढ़ाया गया हौसला

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल में 9 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इंटर आर्ट्स की स्टेट टॉपर छोटी कुमारी सहित विभिन्न संकायों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल, विद्यालय की प्राचार्या विभा पांडेय एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न तथा सम्मान राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार की ओर से स्टेट टॉपर छोटी कुमारी को विशेष सम्मान राशि भी भेंट की गई।

इस अवसर पर जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें सीमा कुमारी ने 448 अंक प्राप्त कर जिला टॉप थ्री में स्थान बनाया, जबकि खुशी प्रवीण ने 443 अंक हासिल कर जिला टॉप फाइव में जगह बनाई। विज्ञान संकाय के छात्र सरुण कुमार महतो ने 457 अंक प्राप्त कर जिला टॉप टेन में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल ने कहा कि छोटी एवं अन्य विद्यार्थियों की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बावजूद इन विद्यार्थियों ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह अन्य बच्चों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की अपील करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

विधायक के प्राचार्या विभा पांडेय ने कहा कि सफलता परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और लगातार प्रयास से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के लिए यह गर्व का क्षण है कि सम्मानित विद्यार्थियों में सीमा कुमारी इसी विद्यालय की पूर्व छात्रा रही हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

समारोह में विष्णु कुमार जायसवाल, कुमारी मिठू, राजीव कुमार, सरिता कुमारी, अब्दुल शाहीद अंसारी, छोटेलाल ठाकुर, सविता पांडेय, अब्दुल हसन जहांगीर, धनेश्वर महतो, रिया जायसवाल, तन्नू प्रमाणिक, डिंपल कुमारी, निखिल कुमार, प्रेम तिवारी, हसन अंसारी, मनोज अड्डी, राजू पॉल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य उपस्थित थे। समारोह का संचालन दीपक सवाल ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *