ग्रुप बी ने मारी बाजी, विजेता प्रतिभागी किए गये सम्मानित
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा और सामान्य ज्ञान को परखने के लिए 28 जुलाई को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को छह समूहों में बांटकर मौखिक तथा ऑडियो राउंड के माध्यम से विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गये। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने त्वरित उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता और सामान्य ज्ञान का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ग्रुप बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप ई द्वितीय तथा ग्रुप डी तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय की प्राचार्या विभा पांडेय ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्या विभा पांडेय ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्य-पुस्तकों तक सीमित नहीं है। कहा कि क्विज जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञान का विस्तार करने के साथ-साथ उनकी तार्किक सोच, स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को भी मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बच्चों में सीखने की ललक बढ़ती है और वे निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।
कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा। कार्यक्रम में अब्दुल शाहिद, राजीव रंजन, रंजीत कुमार, सरिता कुमारी, सविता पांडेय, छोटेलाल ठाकुर, अब्दुल हसन, धनेश्वर महतो, डिंपल कुमारी, साकिया खातून, आकांक्षा कुमारी, कंचन कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply