रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने 28 जुलाई को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) एवं बीएसएल अधिकारियों के साथ बोकारो एयरपोर्ट का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान झारखंड सिविल एविएशन के प्रबंध निदेशक कैप्टन एस. पी. सिन्हा, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, एएआई के मनोज कुमार सहित सेल एविएशन के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बताया जाता है कि अधिकारियों ने एयरपोर्ट परिसर, रनवे, बोर्डिंग एरिया समेत विभिन्न आधारभूत संरचनाओं और व्यवस्थाओं का क्रमवार जायजा लिया तथा आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा की। उपायुक्त ने परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रस्तावित डीजीसीए निरीक्षण से पूर्व उगी घास, झाड़ियां एवं अन्य अवांछित वनस्पतियों की समय पर सफाई कराई जाए, ताकि परिसर मानकों के अनुरूप व्यवस्थित दिखे।
उन्होंने एयरपोर्ट के संचालन एवं रखरखाव से जुड़े विषयों की समीक्षा करते हुए एएआई और सेल स्तर पर समन्वय बनाकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान विकास, संचालन और रखरखाव से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
![]()













Leave a Reply