Advertisement

भाजपा चलाएगी समरसता संकल्प अभियान, बोकारो में 200 जगहों पर दीपोत्सव

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। संत शिरोमणि गुरु रविदासजी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव को भाजपा सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता महापर्व के रूप में 29 जुलाई से आगामी 20 फरवरी 2027 तक पूरे देश में मनाएगी। इसको लेकर बोकारो परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत देशभर में समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के देव नगरी वाराणसी से होगी। उन्होंने कहा कि बोकारो जिला में 29 जुलाई को लगभग 200 स्थानों पर दीपोत्सव एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही कलश वंदन, संत संपर्क अभियान, समरसता यात्रा एवं छात्रावास संवाद जैसे कार्यक्रम भी होंगे।

पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि गुरु रविदास केवल एक समाज नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक थे। उनके विचार सामाजिक समानता और भाईचारे के प्रतीक हैं। प्रेस वार्ता में भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र राज, उपाध्यक्ष संजय त्यागी, महामंत्री रामलाल सोरेन, मंत्री एंजेला सिंह, ए.के. वर्मा, अशोक दास, बालेश्वर मुर्मू, अभय कुमार गोलू एवं प्रकाश कुमार उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *