मुआवजा व् नियोजन की मांग को ले जीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन व् सड़क जाम
प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी में बीते 18 मई की रात एक दर्दनाक घटना सामने आयी। जहां कथित रूप से ऑक्सीजन सिलेंडर में गैस खत्म होने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
बताया जाता है कि उक्त घटना के बाद 19 मई की सुबह अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय रहिवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान बच्चे को समय पर पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने से आखिरकार उसकी मौत हो गई।
उक्त घटना से नाराज रहिवासियों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लापरवाही का आरोप लगाया। आक्रोशित भीड़ ने सीसीएल ढोरी जीएम कार्यालय के सामने सड़क जाम कर मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना है।
![]()













Leave a Reply