एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के बी कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ईकाई ने जिला के हद में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन उच्च विद्यालय ढोरी फुसरो में पॉक्सो जागरूकता कार्यक्रम चलाया।
जानकारी के अनुसार 14 मई को कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन उच्च विद्यालय ढोरी में के बी कॉलेज बेरमो की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ने प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देशन और कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व व अगुवाई में पॉक्सो जागरूकता अभियान विधालय के बालिकाओं व सभी हितधारकों के समक्ष चलाया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि केबी कॉलेज की एनएसएस ईकाई द्वारा क्षेत्र में लगातार पॉक्सो जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को जागरूक बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने बाल अधिकार, बाल कानून समेत पॉक्सो (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण) अधिनियम, 2012 की जानकारी दी। कहा कि पॉक्सो 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन शोषण व व्यवहार से बचाने हेतु एक कठोर कानून है। यह लड़के और लड़की दोनों को सुरक्षा देता है। कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के मामले में सहमति का कोई अर्थ नहीं है, यौन कृत्य हमेशा अपराध माना जाता है। कहा कि किसी भी यौन शोषण की सूचना मिलने पर, उसे तुरंत पुलिस ( 1098 या 100 या 112 ) को रिपोर्ट करना कानूनी रूप से अनिवार्य है। ऐसा न करने पर सजा का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि पॉक्सो कानून में बच्चों के लिए त्वरित और संवेदनशील न्याय सुनिश्चित करने के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था है। उन्होंने पॉक्सो कानून की सभी बारीकियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मौके पर एनएसएस के स्वयं सेवकों ने पोस्टर स्लोगन के माध्यम से बच्चों के अधिकार, कानून, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी आदि मुद्दों का संदेश देने का कार्य किया। जिनमें मिलन कुमार गुप्ता, गुंजा पल्लवी कुमारी, सोनू कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।
पॉक्सो जागरूकता कार्यक्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी, विधालय की प्रधानाध्यापक रूमी सरकार, स्कूल के सचिव धीरज कुमार पांडेय, शिक्षकगण शैलबाला कुमारी, प्रदीप कुमार, संजू ठाकुर, निशा प्रिया, दीपक कुमार, विभा कुमारी, अनीता कुमारी, सूरज कुमार, शिव पूजन सोनी, जय गोविंद प्रामाणिक, सीमा कुमारी, आयशा कुमारी, नंदनी कुमारी, कुमार गौरव, राजेंद्र कुमार, प्रीति प्रेरणा, एनएसएस के स्वयं सेवकों , स्वयं सेवक के अभिभावक गौतम शर्मा समेत सैकड़ों बालिकाओं की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply