Advertisement

गोविंदपुर फेस टू परियोजना में समारोह आयोजित कर पीओ को दी गयी विदाई

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर फेस टू परियोजना में 10 मई को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह में परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी को विदाई दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों ने यहां गुलदस्ता एवं उपहार देकर परियोजना पदाधिकारी तिवारी को सम्मानित किया। ज्ञात हो कि परियोजना पदाधिकारी तिवारी का गोविंदपुर से सीसीएल के ढोरी क्षेत्र स्थानांतरण किया गया है। यहां सीसीएल अधिकारी सहित माइनिंग स्टाफ, कर्मचारी सहित कामगारो ने उन्हें विदाई दी। जिसमें खान प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंधक एचआर समविराज सिंह, परियोजना अभियंता विद्युत कन्हैया कुमार, आनंद शरण, अलोक कुमार, सीनियर ओवरमैन आर पी मंडल, कामदेव मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

गोनीयाटो में भाकपा नावाडीह अंचल परिषद कार्यकर्ताओं की बैठक में 17 मई को पेंक में धरना देने का निर्णय

एक अन्य जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट स्थित बिरसा मुंडा इंटर महाविद्यालय गोनीयाटो में 10 मई को भाकपा नावाडीह अंचल परिषद कार्यकर्ताओं की बैठक रीतलाल महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनहित से जुड़े तीन बड़े फैसले लिये गये। जिसकी तैयारी में पार्टी लग गई है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड सरकार लाखों रूपये की योजना से उपरघाट के पेंक पंचायत में चिकित्सीय सुविधाओं के लिए एक अस्पताल का निर्माण किया। जिसकी हालत खराब रहने के कारण जनता उचित लाभ नहीं ले पा रही है। आवश्यक उपकरण, डॉक्टर एवं पारा मेडिकल स्टॉफ की कमी के कारण चिकित्सा व्यवस्था में भारी कमी है। साथ ही नावाडीह प्रखंड के सभी पंचायतों की शिक्षण व्यवस्था सही नहीं है। जिले के अन्य पंचायतों में भी शिक्षकों एवं इससे जुड़ी अन्य सुविधाओं की घोर कमी है, जिससे पठन – पाठन बाधित है। इसके अलावे अन्य मांगो को लेकर आगामी 17 मई को पेंक में धरना प्रदर्शन करने का लिया निर्णय लिया गया। कहा गया कि इसके बाद भी अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में नावाडीह अंचल सचिव नुनुचंद महतो ने एक विस्तारित रिपोर्ट पेश की। मौके पर जिला सचिव गणेश प्रसाद महतो सहित चेतलाल महतो, रीत लाल महतो, जानकी महतो, बालेश्वर महतो, हनीफ अंसारी, अब्दुल क़ासिम अंसारी, पोखन महतो, गुलाब सिंह, हीरालाल महतो, डोमर ठाकुर, तिलो तुरी, राजो महतो, महा लाल महतो, सोना राम प्रजापति, ईमाम वली अंसारी, गणपत महतो, डी महतो एवं अन्य उपस्थित थे। कहा गया कि आंदोलन की सूचना जिला सचिव गणेश प्रसाद महतो एवं झारखंड राज्य सचिव महेन्द्र पाठक को दे दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *