Advertisement

चित्रांश परिवार के लोग कलम के धनी होते-विधायक

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। चित्रांश परिवार द्वारा बोकारो जिला के हद में सुभाषनगर में आयोजित चित्रगुप्त पूजा में बेरमो विधायक कुमार जय मंगल (Bermo MLA Kumar Jai mangal) ने भगवान चित्रगुप्त के समक्ष माथा टेका और क्षेत्र की खुशहाली की कामना किया। यहां विधायक ने कहा कि चित्रांश परिवार के लोग कलम के धनी होते है।

उन्होंने कहा कि देवलोक से लेकर पृथ्वी लोक तक चित्रांश परिवार को लेखा-जोखा रखने के लिए उच्च स्थान प्राप्त है। चित्रांश परिवार आदि काल से समाज में शिक्षा का प्रसार करते आ रहे है। यहां सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया।

मौके पर इंटक नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, कांग्रेस नेत्री नीतू सिंह, श्रमिक नेता देवतानंद दुबे, श्यामल कुमार सरकार, उत्तम सिंह, आबिद हुसैन, अरुण सिंह, आदि।

भाजपा नेत्री अर्चना सिंह, थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान, एसआई अनंत सिंह, दिलीप सिंह, ललन सिंह, सचिंद्र सिंह सहित चित्रांश परिवार के रतनलाल, संजय सिन्हा, रवि रंजन सिंहा, राहुल सिन्हा, बिट्टू सिन्हा सहित चित्रांस परिवार के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *