विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। आगामी 27 मई को होनेवाले बकरीद (कुर्बानी) को लेकर 21 मई को बोकारो जिला के हद में आईईएल थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से गोमिया के प्रखंड प्रमुख के अलावा बीडीओ, सीओ शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार 21 मई की संध्या गोमिया प्रखंड के हद में आईईएल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से गोमिया के प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो एवं अंचल अधिकारी (सीओ) आफताब आलम मौजूद रहे।

अपने संबोधन में अंचल अधिकारी आफताब आलम ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद के त्यौहार को मानते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दे। उन्होंने उपस्थित सभी मस्जिदों के सदर से बात कर नमाज एवं बकरीद की विस्तृत जानकारी ली।
बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा की अगर नमाज का समय बदलता है तो लिखित तौर पर इसकी जानकारी थाना में दें। प्रशासन आपकी हर संभव मदद करेगी।
आईईएल थाना प्रभारी श्यामल मंडल ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह चाक चौबंद है। किसी भी तरह की अनहोनी होने पर किसी भी समय प्रशासन को जानकारी दें सकते हैं। मौके पर मुखिया शांति देवी, पंसस सुशीला देवी, हरेन्दर सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय, मुखिया पति पिंटु पासवान, उप मुखिया बासु यादव, सदर साह हुसैन, अशोक यादव सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply