राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 22 मई को बोकारो क्लब में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार डीवीसी के बोकारो क्लब में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कार्मल स्कूल बोकारो थर्मल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। यहां स्वच्छ भारत मिशन पर चित्र बनाना था। इस अवसर पर डीवीसी बोकारो थर्मल के प्रबंधक एचआर सुनील कुमार, मो. उमर रसीद, विनय कुमार, विवेकानन्द कुमार, खेल शिक्षक शिबू प्रजापति आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
महंगाई के खिलाफ भाकपा कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
एक अन्य समाचार के अनुसार देश में बढ़ते महंगाई के खिलाफ भाकपा ने बोकारो थर्मल के झारखंड चौक में 22 मई की संध्या केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया गया। पुतला दहन से पूर्व भाकपा कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा भी निकली। इस अवसर पर भाकपा नेता सुजीत घोष, चंद्रशेखर झा, जानकी महतो, नवीन पाठक, मो. शाहजहां, बी.के. सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply