Advertisement

नहर मरम्मती के दूसरे दिन अधिकारियों की टीम ने किया निरीक्षण, हड़बड़ी में रहे संवेदक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पूरे बोकारो जिला की लाइफलाइन कहे जाने वाले पेटरवार प्रखंड के हद में तेनु-बोकारो नहर मरम्मती की दूसरे दिन 7 मई को प्रायः हर संवेदक अपने कार्य स्थलों पर व्यस्त देखे गए। बे-मौसम वर्षा को देख संवेदक काफी चिंतित दिखे।

दूसरी ओर बोकारो सेल विभाग के अधिकारियों की टीम तथा बांध प्रमंडल तेनुघाट की टीम ने नहर मरम्मति कार्यो का निरीक्षण किया।हालांकि, निर्माण कार्य पूर्ण करने की तिथि आगामी 11 मई तक निर्धारित है। आपातकाल स्थिति को देख अभी मेंशन मिस्त्री व ढलाई ठिकेदार भी काफी गर्ज दिखा रहे हैं।

बताया जाता है कि बोकारो सेल के डीजीएम संजय खेस, वरीय प्रबंधक अतुल उरांव, वरीय प्रबंधक फिलिप किस्कू, तेनुघाट बांध प्रमंडल की ओर से कनीय अभियंता दीपक ठाकुर आदि निरीक्षण में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *