Advertisement

आगामी 17 नवंबर को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का बोकारो में समीक्षा बैठक

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव झारखंड के. रवि कुमार आगामी 17 नवंबर, 2021 को बोकारो जिले (Bokaro district) का दौरा करेंगे।

दौरे के क्रम में वे समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ/सीओ के साथ बैठक करेंगे। इसकी जानकारी 13 नवंबर को उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन ने दी।

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 की प्रगति कार्य की समीक्षा करेंगे। वह चास प्रखंड (Chas Block)  क्षेत्र का भ्रमण कर मतदाताओं से रूबरू होंगे।

बोकारो महिला महाविद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस बाबत महिला महाविद्यालय की प्राचार्या को शत प्रतिशत छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य पूरा हो सके। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *