Advertisement

मदर्स डे पर ममता के रंग में रंगा दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने माताओं संग बिखेरी छटा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो (डीपीएस) में 9 मई को मदर्स डे उत्साह, प्रेम और भावनाओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माताओं के आत्मीय स्वागत से की गयी, जहां बच्चों ने उनका अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। पूरे परिसर में ममता और खुशियों का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर डीपीएस प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्नों ने गीत, कार्ड और सैश के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम प्रकट किया। पहली कक्षा के बच्चों की मधुर प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं सीनियर विंग में मां मेरी तू मेरा जन्नत जहां… गीत की सामूहिक प्रस्तुति ने माहौल को भावुक बना दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बीड्स ऑफ लव रहा, जिसमें बच्चों और माताओं ने मिलकर स्नेह के प्रतीक तैयार किए। इसके साथ ही मां-बच्चों की रैंप वॉक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और उनके अटूट रिश्ते को दर्शाया।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ ए. एस. गंगवार ने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु होती है और संस्कारों की नींव रखती है। अंत में विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाली माताओं को सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *