कार्यपालक अभियंता ने विद्युत कर्मियों के बीच बांटे चार्जेबल टॉर्च
एस. पी. सक्सेना (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) के कथारा सब स्टेशन में 13 मई को 10 एमवीए भार क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ज्ञात हो कि यहां लगा ट्रांसफार्मर बीते 6 मई को जल जाने से आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित था। उसके जगह पर आज नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।
बताया जाता है कि 10 एमवीए ट्रांसफार्मर को 13 मई की देर संध्या नारियल फोड़कर शून्य लोड पर चालू किया गया। उक्त ट्रांसफार्मर से 33 केवीए विद्युत को इलेवन केवीए में कन्वर्ट कर क्षेत्र में सुचारु विद्युत आपूर्ति संभव हो पायेगा। इस अवसर पर उपस्थित विद्युत कर्मियों के बीच चार्जेबल टॉर्च का वितरण जेवीवीएनएल तेनुघाट विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विद्युत एवं कथारा व् गोमिया सब स्टेशन के सहायक विद्युत अभियंता (एसडीओ) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारीयों द्वारा बताया गया कि नया लगे ट्रांसफार्मर को शून्य लोड पर चालू किया गया है, बावजूद इसके आसपास के क्षेत्र में लोकल डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम से रात्रि में विद्युत सेवा बहाल की जा रही है। जबकि, नये ट्रांसफार्मर से 14 मई की संध्या से फुल लोड पर विद्युत सेवा बहाल कर दी जायेगी।
मौके पर तेनुघाट विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता (विद्युत) प्रभाकर कुमार, एमआरटी के कार्यपालक अभियंता राम बहादुर महतो, सहायक विद्युत अभियंता गोमिया-कथारा राजेश बिरुआ, एसबीओ कथारा शंकर कुमार, नरेश यादव, बोड़िया दक्षिणी के पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, सहयोगी कर्मी राजन यादव, रुपेश कुमार, सुभाष चंद्र डे, दुलार चंद यादव, भाष्कर यादव, रंजीत बास्के, भागी नायक, श्रवण कुमार, गणेश कुमार, मनोज गोस्वामी, संतोष साव, सेवानिवृत विद्युत कर्मी सतीश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply