प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी बोकारो जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सचिव अरुण कुमार दुबे ने 8 मई को दी।
डीएलएसए सचिव ने कहा कि बोकारो जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्याय सदन व्यवहार न्यायालय बोकारो एवं व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना दावा, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, राजस्व संबंधी मामले, चेक बाउंस, बीमा दावा सहित अन्य मामलों का निपटारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया जाएगा। इससे पक्षकारों को त्वरित, सस्ता एवं सरल न्याय प्राप्त होगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर अपने मामलों का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर कराएं तथा समय एवं धन दोनों की बचत करें।
![]()













Leave a Reply