Advertisement

जन समस्या का त्वरित समाधान को ले विधायक द्वारा नए संपर्क कार्यालय का उद्घाटन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के मुख्य मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने 15 मई को भाजपा विधायक कार्यालय का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत उद्घाटन किया गया। शुभारंभ ऊँ गणपतये नमः, जय माँ लक्ष्मी और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह द्वारा पूजन एवं गृह प्रवेश के साथ किया गया।

संपर्क कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर ​मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि सोनपुर अनुमंडल का मुख्यालय होने के नाते यहां एक केंद्रीय संपर्क कार्यालय की नितांत आवश्यकता थी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उक्त संपर्क केंद्र का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता को प्रशासनिक कार्यो में आने वाली बाधाओं से मुक्ति दिलाना है। कहा कि यह केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि एनडीए परिवार का मंदिर है, जहां से हर नागरिक की समस्या का निदान किया जाएगा।

​सोनपुर विधानसभा प्रभारी वेदप्रकाश उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यालय जनता के उस अटूट विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक है, जिसके कारण विधायक को विजयश्री प्राप्त हुई। उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक सिंह ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके समर्पण की सराहना की।

​इस भव्य आयोजन में एनडीए परिवार के वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय रहिवासियों ने हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य रूप से सोनपुर विधानसभा संयोजक ​मोहन शंकर, नगर अध्यक्ष
​मुकेश कुमार सिंह ‘बबलू’, सारण जिला उपाध्यक्ष
​कृष्णा राम, जिला मंत्री राजीव सिंह सहित ​आनंद किशोर उर्फ हाकिम सिंह, ब्रज किशोर चंद्रवंशी, जेपी सेनानी मान्धाता सिंह की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।​

इसके अलावा नरेश सिंह, चंदेश्वर भारती, राजीव मुनमुन, कृष्ण नन्दन पासवान, आदित्य कुमार छोटू, दीपक शर्मा (दक्षिणी अध्यक्ष), सुनील कुमार शाह, संजीत चौरसिया, उमाशंकर सिंह, धनंजय सिंह, सुनील दुबे, संजीव कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, महेश कुमार, राहुल कुमार सिंह, जयंत कुमार सिंह, ज्ञानसागर सिंह, नरेन्द्र सिंह, कांति देवी, अनीता देवी, आलोक कुमार, वीरेन्द्र पासवान, अनवर अली, राजन कुमार दास, गोपालजी सिंह, प्रियांशु, अनिल सक्सेना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *