रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो स्टील सिटी के एलएच स्ट्रीट संख्या-7 स्थित क्वार्टर संख्या-140 रहिवासी मुकेश कुमार राय के 13 वर्षीय गुमशुदा पुत्र को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। नाबालिग को उत्तर प्रदेश के इटावा से खोजकर परिजनों को सौंप दिया गया।
इस मामले में बी एस सिटी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विरेन्द्र खाखा की अहम भूमिका रही। पुलिस की तत्परता और लगातार खोजबीन के बाद बच्चे को उत्तर प्रदेश के इटावा से सुरक्षित वापस लाया जा सका।
ज्ञात हो कि, सूरज अपने परिजनों की डांट से नाराज़ होकर बीते 11 मई को घर से भाग गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजन द्वारा 12 मई को बी एस सिटी थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के इटावा से बच्चे को बरामद कर लिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
![]()













Leave a Reply