Advertisement

पेटरवार में नए स्थल गुरुजुआ में श्रीगणेश महोत्सव को लेकर बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड में प्रतिवर्ष श्रीगणेश पूजा महोत्सव मनाने को लेकर बीते 18 अगस्त को रहिवासियों द्वारा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में नये स्थल में महोत्सव मनाने की बात कही गयी। मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के स्थानीय खत्री मोहल्ला स्थित माता काली मंदिर के निकटस्थ स्थल पर हर वर्ष भाद्रमास शुक्लपक्ष चतुर्थी तिथि को आयोजित होने वाला श्रीगणेश पूजा महोत्सव इस वर्ष कतिपय करणों से उक्त स्थल पर आयोजन न होकर नए स्थल गुरुजुआ में आयोजित होंगे। इसे लेकर बैठक की गयी।

बता दें कि, इस वर्ष यह पंचदिवसीय कार्यक्रम आगामी 14 सितंबर से प्रारंभ होना है। मालूम हो कि श्रीगणेश पूजा समिति तथा अन्य पूजा समितियों की बीते 18 अगस्त को आयोजित बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। मौके पर पूजा कमिटी के साथ डेढ़ दर्जन स्थानीय ग्रामीण रहिवासी बैठक में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *