पोलकीरी के लंकाटांड़ में आयोजित कार्यक्रम में 300 जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण
प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के पोलकीरी के टोला लंकाटांड़ में बीते 18 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में गणमान्य शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमिटी के अध्यक्ष सह मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलवासी रेहनी रेवानी के पिता स्व. बिपन रेवानी की स्मृति में उनके पैतृक गांव पोलकीरी के टोला लंकाटांड़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्व. रेवानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में पौधरोपण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी तथा 100 पुरुषों के बीच धोती और गमछा का वितरण किया गया। इसके बाद सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समाज के प्रबुद्ध जनक ने हिस्सा लिया। मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष रेहनी रेवानी ने कहा कि यह कार्यक्रम उनके पिता स्व. बिपन रेवानी की स्मृति में आयोजित किया गया है।
उन्होंने कहा कि उनके पिता मूलवासी विचारधारा को धरातल पर मजबूत करने, समानता और न्याय की भावना को बढ़ावा देने तथा जाति और लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करने के प्रयासों के पक्षधर रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजेश्वर महतो, अमल दास, दिलीप बाउरी, भोला रेवानी, आनंद कुमार सहित धनबाद, बोकारो एवं पुरुलिया जिले से आए मूलवासी समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply