Advertisement

रोमांचक मुकाबला में सरचिया ने बोडिया दक्षिणी को 4-3 से हराया

जीएम ग्राउंड कथारा में ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जीएम ग्राउंड कथारा में सीसीएल कथारा कोलियरी प्रबंधन द्वारा आयोजित 5 दिवसीय ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन 19 अगस्त को खेल प्रेमियों को विशेष रोमांच देखने को मिला। यहां आज दो रोमांचक मुकाबले खेले गए।

जानकारी के अनुसार पहला मुकाबला बोडिया दक्षिणी बनाम सरचिया के बीच आयोजित किया गया। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीम गोल दागने में सफल नहीं हो सका। इसके बाद मुकाबला ट्राई ब्रेकर से तय हुआ, जिसमें सरचिया ने 4-3 से बोडिया को मात देकर जीत दर्ज की तथा अगले दौर में जगह बनाई। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वहीं दूसरा मुकाबला कमलटोला और बांध बस्ती की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

मौके पर बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी के हांथो जीत हासिल करनेवाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीसीएल कथारा क्षेत्र के विभागाध्यक्ष पर्यावरण श्यामसुंदर पाल, कथारा कोलियरी के डिपो प्रबंधक सह खेल प्रभारी अवनीश कुमार, अनुराग कुमार, बोडिया दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, बोडिया उत्तरी मुखिया कामेश्वर महतो, पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद जानी, अशोक कुमार, कैलाश यादव, अनिल सिंह, बबलू यादव, बाबू मुंडा, जुनून यादव, लखन यादव सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

पूर्व मुखिया सह समाजसेवी घनश्याम प्रसाद ने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल से जोड़ना और उनमें आपसी भाईचारा व खेल भावना को बढ़ावा देना है। कहा कि खेल से ही अनुशासन और एकता की सीख मिलती है। आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट 5 दिनों तक चलेगा। प्रतिदिन लीग व नॉकआउट मैच खेले जा रहे हैं। जिसमें क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों की कुल 16 टीमें भाग ले रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *