रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार मे 19 अगस्त को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमिटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पीएनबी सुरही व एसबीआई के शाखा प्रबंधक की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की गयी।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) प्रकाश मिश्रा की उपस्थिति एवं नावाडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमिटी की बैठक में पिछले बैठक के प्रस्ताव मे लिए गए बिंदुओं पर समीक्षा की गई। तत्पश्चात बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उधम उन्नयन योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।
बताया जाता है कि इन योजनाओं के आवेदन पर त्वरित को एलडीएम मिश्रा ने कई निर्देश दिए। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी हेंब्रम द्वारा कैंप लगाकर शत प्रतिशत खाता धारकों का करने के लिए कहा गया। इस दौरान बैंक आफ इंडिया नावाडीह शाखा प्रबंधक अरूण, रोहन रेमंड, जेएसएलपीएस के मनोज कुमार, कृषि विभाग के बीटीएम संतोष कुमार, मोहन प्रसाद, दामोदर स्वरूप सहित कई अधिकारीगण उपस्थित थे। वहीं पंजाब नेशनल बैंक सुरही शाखा व एसबीआई के शाखा प्रबंधक के अनुपस्थित रहने पर आपत्ति दर्ज की गई।
![]()













Leave a Reply