Advertisement

चास में छह शातिर चोर चोरी के जेवर व् मोबाइल के साथ गिरफ्तार

आरोपी खिड़की तोड़कर वारदातों को देते थे अंजाम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का 19 अगस्त को पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने जैसा कंगन सात पीस, 3.50 ग्राम गला हुआ सोना जैसा धातु, सात मोबाइल, लोहे का चापड़, छोटा तौलने का मशीन और पांच रुपये के 12 नोट बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार बीते माह 22 जुलाई से 11 अगस्त और 15 अगस्त की रात घरों की खिड़की तोड़कर जेवर, नकदी और मोबाइल चोरी की गई थी। मामले में चास थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। सहायक पुलिस अधीक्षक सदर चास के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई कर आरोपितों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपितों में गौतम बाउरी उर्फ मिरीण्डा, राहुल कुमार बाउरी, रवि कुमार पांडेय, प्रिंस कुमार उर्फ कृष, अमन राज उर्फ मनीष कुमार और कृष्णा कुमार पॉल शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गौतम का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में जांच जारी है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *