Advertisement

बिजली समस्या समाधान को लेकर एसडीओ कार्यालय में बैठक

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल में बिजली समस्या के समाधान के लिए 16 मई को तेनुघाट स्थित अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में बैठक किया गया।

ज्ञात हो कि बेरमो क्षेत्र में बिजली की उत्पन्न समस्या पर सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद द्वारा भी बिजली विभाग के अधिकारियों को जल्द सुधारने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी को भी समस्या समाधान करने का उन्होंने निर्देश दिया है।

अनुमंडल के तेनुघाट तथा आसपास सटे अलगड्डा, चांपी, घरवाटांड़, सरहचिया पंचायत में लगभग दस दिनों से बिजली – पानी की उत्पन्न समस्याओं को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने संबंधित पंचायत के मुखिया, कथारा फीडर के सहायक अभियंता राजेश बिरुवा एवं बिजली मिस्त्री दुलार यादव, तेनुघाट मुखिया पति संतोष श्रीवास्तव, रामचंद्र यादव, जगदीश सिंह, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, पूर्व मुखिया श्रीराम हेंब्रम, जिप सदस्य प्रतिनिधि, सतीश प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीणों एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति में सकारात्मक वार्ता की गई।

बैठक में बिजली विभाग कथारा फीडर के सहायक अभियंता राजेश बिरुवा ने कहा कि 16 मई से बिजली में बहुत हद तक सुधार कर लिया गया है। बहुत जल्द जर्जर तार एवं पोल को भी बदल दिया जाएगा और जगह जगह पर ए बी स्विच लगाया जाएगा, ताकि समस्या उत्पन्न नहीं हो। जैनामोड़ फीडर से उलगड्डा, चांपी और घरवाटांड़ पंचायत के लिए भी सहायक अभियंता अमित कुमार ने भी लगाने का जल्द आश्वासन दिया। मौके पर उपरोक्त के अलावा सुनील यादव, अधिवक्ता लक्ष्मी प्रसाद सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *