Advertisement

समर कैम्प शुरू करने को ले बोकारो थर्मल में बैठक

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। प्रतिभा खोज युवा क्लब बोकारो थर्मल की बैठक 15 मई को स्थानीय क्रीड़ांगन में आयोजित किया गया। बैठक में बोकारो थर्मल मैदान में आयोजित होने वाले समर कैंप को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया।

आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 17 मई से 26 मई तक बोकारो थर्मल के स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन में बच्चों के किए समर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रतिभा खोज युवा क्लब के प्रमुख कोच शिबू प्रजापति, सहायक कोच राजू प्रजापति, मिथिलेश कुमार, रामकुमार यादव, रोहित कुमार यादव, चंद्र देव प्रजापति, शबनम परवीन, दिलीप कुमार, अल्बर्ट करकट्टा आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *