Advertisement

आगामी 19 से 23 जून तक होगा महायज्ञ, यज्ञ समिति की बैठक में बनी सहमति

सर्वसम्मति से आशीष चक्रवर्ती चुने गए कोषाध्यक्ष, 15 सदस्यीय समिति का गठन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के असनापानी स्थित कथारा महाप्रबंधक आवास परिसर में यज्ञ के आयोजन को लेकर यज्ञ समिति के सदस्यों की अहम बैठक बीते 21 मई की देर संध्या पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार के सरकारी आवास में आयोजित किया गया। अध्यक्षता क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्य बालेश्वर गोप तथा संचालन राजू स्वामी ने किया।

यहां सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 19 से 23 जून तक पांच दिवसीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। वही सर्वसम्मति से आशीष चक्रवर्ती को यज्ञ समिति का कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही यज्ञ के सफल संचालन के लिए 15 सदस्यीय यज्ञ समिति का भी गठन किया गया।

बैठक में यज्ञ समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बैठक में यज्ञ स्थल, पंडाल व्यवस्था, कलश यात्रा, भंडारा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। समिति ने निर्णय लिया कि महायज्ञ को पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न कराया जाए। इसके लिए जल्द ही आमजनों और धर्मप्रेमियों से सहयोग की अपील की जाएगी।

यज्ञ समिति ने क्षेत्रवासियों से महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार, विभागाध्यक्ष असैनिक संजय सिंह, श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, मो इक़बाल अहमद, प्रोफेसर श्याम नंदन मंडल, टिकैत महतो, स्वांग के विजय सिंह, सुनीता सिंह, अभियंता सहायक असैनिक कृष्ण मोहन, विद्युत विभाग के फोरमैन सुबीर रॉय, एनके त्रिपाठी, सूर्यकांत त्रिपाठी, कमलकांत सिंह, गोबिन्द यादव, तपेश्वर चौहान, देवाशीष आस, देवनारायण यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *