नौ दिवसीय महायज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति व् वातावरण भक्तिमय
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दांतू में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अंतिम दिवस 15 मई को महा भंडारा का शुभारंभ 108 कन्याओं के पूजन एवं आशीर्वाद के साथ किया गया।
कन्या पूजन के पश्चात हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी तथा पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
इस अवसर पर भव्य भंडारा का उद्घाटन गिरिडीह के सांसद सीपी चौधरी द्वारा किया गया। मौके पर सांसद ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि महायज्ञ केवल पूजा-अर्चना का माध्यम नहीं बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य भी करता है। उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि दांतू ग्राम में आयोजित यह महायज्ञ क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

यज्ञ समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि श्रीश्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन श्रद्धालुओं, ग्रामवासियों एवं समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी गणमान्य जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि नौ दिनों तक चले इस महायज्ञ में जिस प्रकार श्रद्धालुओं की आस्था, उत्साह एवं सहभागिता देखने को मिली, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की अपील की।
महायज्ञ को सफल बनाने में समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से खगेंद्र नायक, रमेश चंद्र दसौंधी, मंजू कुमारी, शीतल कुमारी, राधा कुमारी, मनीषा कुमारी, मेहंदी कुमारी, पूजा कुमारी, प्रीति कुमारी, ओम प्रकाश नायक, आशीष कुमार गुप्ता, निरंजन कुमार नायक, आनंद महतो, शक्ति प्रजापति, गोपी नायक, मिथिलेश नायक, शिव रतन नायक, गोपाल नायक, रमेश नायक (बुधू), सोनू कुमार, अनिल कुमार नायक, विकास नायक, विक्रम कुमार, सुमित कुमार, ओम प्रकाश साहू (निखिल), रामा कृष्णन, राम कुमार, गणेश कुमार गुप्ता एवं प्रमोद कुमार नायक का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
![]()













Leave a Reply