Advertisement

जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो प्रमंडलीय बैठक के लिए पहुंचे बोकारो

जदयू बोकारो जिलाध्यक्ष प्रदीप महतो ने प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला जदयू अध्यक्ष प्रदीप महतो के नेतृत्व बोकारो रेलवे स्टेशन पर झारखंड प्रदेश जेडीयू अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो और प्रदेश महासचिव सरवण कुमार नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी ट्रेन से बोकारो आगमन पर 21 मई को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

यहां प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश महासचिव का बोकारो जिला उपाध्यक्ष राजा पांडेय, महासचिव विनय सिंह, सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा सिंह, गणेश प्रजापति, संजय कुमार, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव दास, पेटरवार अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार महतो, चास प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार, अधिवक्ता वकील महतो, विजय कुशवाहा, नव युवक कला मंच के सचिव महादेव महतो, छोटेलाल महतो, टिंकू कुमार, सुनील कुमार दास, त्यागी बर्नवाल, महाराजा पांडेय, सुमित कुमार, लालू प्रसाद, नरेश कुमार आदि ने भी स्वागत किया।

उसके बाद बोकारो परिसदन सभागार में जिलाध्यक्ष प्रदीप महतो के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गयी, जिसमे राज्यसभा सांसद सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रमंडलीय बैठकों का लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जहां पार्टी को मजबूती तो मिलेगी ही, कार्यकर्ताओं में भी नया जोश और आर पार की लड़ाई के लिए तैयार होना है। कहा कि भ्रष्टाचार के साथ सामाजिक सरोकार के जितने भी मुद्दे हैं जिस पर जनता को न्याय दिलाना है जदयू आर पार की लड़ाई के लिए तैयार है।

सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष ने विस्थापितों के मुद्दे पर कहा कि जैनामोड़ को अनुमंडल बनाने की मांग, पिंड्राजोरा को प्रखंड, विस्थापितों के सभी मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द समाधान प्रबंधन और प्रशासन करे। झारखंड विस्थापित मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सह जेडीयू नेता वकील महतो (अधिवक्ता ) ने विस्थापितों की समस्या से राज्यसभा सांसद सह झारखंड प्रदेश जेडीयू अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पहल करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार और प्रबंधन से बात कर सकारात्मक पहल करेंगे।

ज्ञापन देने वालो में रज्जाक अंसारी, रतनलाल महतो, विजय कुमार, मनोज कुमार, किशोक कुशीरे शामिल थे। जबकि, बैठक में झारखंड प्रदेश महासचिव सरवन कुमार, धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, धनबाद महानगर अध्यक्ष धनलाल दूबे, बोकारो ज़िला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय कुमार झा, बोकारो जेडीयू महिला ज़िलाध्यक्ष अनीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजा पांडेय, बोकारो नगर अध्यक्ष कन्हाई महतो, सेल एससी एसटी एम्पलॉइज फेडरेशन बोकारो यूनिट के उपाध्यक्ष दिनेश रविदास, सरत रजवार, महासचिव विनय सिंह, सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा सिंह, गणेश प्रजापति, संजय कुमार, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव दास, पेटरवार अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार महतो, चास प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार, अधिवक्ता वकील महतो, विजय कुशवाहा, सर्बेश्वर साहू, रामकुमार स्वर्णकार, प्रकाश कुमार महतो, चण्डी कुमार प्रजापति, प्रिंस कुमार, अशोक महतो, अरुण कुमार महतो, नकुल महतो, बलराम सिंह, लालचंद महतो, विजय कुमार महतो, राजकुमार महतो, राजन यादव, ललन प्रसाद, महाराजा पांडेय, सुमित कुमार, लालू प्रसाद, नरेश कुमार, लालबाबू महतो आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *