Advertisement

महिला मंडल के समीप छठ पूजा पर जागरण कार्यक्रम का आयोजन

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में धूमधाम से छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में करगली महिला मंडल के समीप कांग्रेसी नेता ललन रवानी के सौजन्य से छठ पूजा के अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में धनबाद के कलाकारों (Artist of Dhanbad) ने पूरी रात भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को खूब झुमाया।

उभरती गायिका आशा पांडेय और उनके साथी जितेंद्र यादव, प्रकाश दुबे, लखविंदर कुमार, मोहम्मद आजाद ने रातभर दर्शकों को अपने गीतों से खूब झुमाया।छठ गीत की बोल मारबो रे सुगवा धनुष से…..पर दर्शकों ने ताली बजाकर खूब आनंद लिया।

गायिका आशा पांडेय ने भी अपने गीतों पर दर्शकों को खूब झुमाया और कार्यक्रम के माध्यम से जनता को अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी सदस्य ललन रवानी, पुनीत महतो, सतन राम, मुकेश रवानी आदि का अहम योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *